कत्ल के आरोप में दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार क्या है मामला?

रिपोर्टर:-
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में कत्ल के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, एक लापता शख्स की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस के हाथ एक वीडियो लगा।
जिसमें न्यू अशोक नगर थाने का सिपाही मोनू सिरोही एक लड़के को बुरी तरह पीट रहा है जिसके बाद घायल लड़के को कांस्टेबल मोनू अपने दोस्तों के साथ उसे कार में डालता दिखाई दे रहा है।
बाद में उस शख्स की पहचान लापता शख्स अजित के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि अजित दिल्ली के कोंडली इलाके का रहने वाला है।
13 जून को अजित के परिजनों ने दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
आरोप है कि एसएचओ ने ना तो किडनेपिंग का मुकदमा दर्ज किया और जांच में भी लापरवाही बरती जिसके बाद एसएचओ को भी ससपेंड कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है।
मोनू ने खुलासा किया कि उसने अजित को अपने साथियों के साथ बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गयी थी!
पकड़े जाने के डर से कांस्टेबल मोनू ने लाश को अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में मुरादनगर की गंग नगर में ठिकाने लगा दिया।