क्या ऐसे देश विरोधी और महिला विरोधी मामलों की वकालत करने वालो को आप अपना कीमती वोट देकर लोकसभा भेजना चाहेंगे?

विशेष
संवाददाता एवं ब्यूरो

पिनाकी मोरे

दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज जी का छोटा सा परिचय:

नीरव मोदी केस: माननीय मोदी जी के संरक्षण में नीरव मोदी भारत का करोड़ो रुपए का घोटाला करता है और कोर्ट के आदेशों की अवमानना करते हुए नीरव मोदी का पासपोर्ट 24 घंटे में बनता है और इस पूरी कार्यवाही में वकील के तौर पर बांसुरी स्वराज का पूरा योगदान रहता है! इनकी कृपा से पासपोर्ट बनते ही नीरव मोदी को रातों रात देश से बाहर भेज दिया जाता है।

हाल ही में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव: हाल ही मे पूरे देश ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को वोट चोरी करता हुए कैमरा पर देखा जिसके मुख्य नायक अनिल मसीह के वकील के तौर पर बांसुरी स्वराज कोर्ट में पूरी ताक़त लगा देती है और लोकतंत्र की हत्या कराने में अपना पूरा योगदान देती हैं।

महिला कुश्ती पहलवान – बृजभूषण शरण केस
: पूरे देश ने देखा कि हमारी देश की महान महिला कुश्ती पहलवान बेटियां मोदी जी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किए गए शोषण की शिकायत लेकर आंदोलन पर बैठी रही,जिस पर भाजपा की पुलिस द्वारा महिला कुश्ती पहलवानों को लाठीचार्ज एवं अन्य यातनाएं देकर उन्हें बुरी तरह से खदेड़ा गया। कथित तौर से बेशर्मी की हद पार करते हुए उन्हें पुलिस द्वारा घसीट ते हुए ले जाया गया। बेशर्मी का परिचय देते हुए बांसुरी स्वराज ने वकील के तौर पर बृजभूषण सिंह को कोर्ट में बचाने की पूरी ताकत लगा दी। इस वाकया को लोगो ने अबतक नही भुलाया है।

और तो और मणिपुर मामला: मणिपुर में चल रही हिंसा को रोकने में नाकाम भाजपा सरकार की शह पर खुले आम 2 महिलाओं को नग्न घुमाया गया! इन महिलाओं पर ना आवाज उठाते हुए बांसुरी स्वराज ने कोर्ट के अंदर भाजपा का पक्ष रखा और बेशर्मी की सारे हदें पार कर दी।
यह सभी केसस की एक छोटी सी झलक हैं! ऐसे देश विरोधी और महिला विरोधी के अनेक केसस हैं जिसमे बांसुरी स्वराज ने कोर्ट में केस लड़े हैं जो पब्लिक डोमेन में है।

हम पूछना चाहेंगे कि क्या ऐसे देश विरोधी और महिला विरोधी मामलों की वकालत करने वाले व्यक्ति को आप अपना अमूल्य वोट देकर लोकसभा भेजना चाहेंगे?? जरा सोचिए और इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा संज्ञा में ले।

संवाद:

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT