जाने पंजाब पुलिस में कार्यरत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रहे डीएसपी दलबीर सिंह का किसने किया कत्ल?

चंडीगढ़

विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

पंजाब पुलिस में डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या! अर्जुन अवॉर्ड से थे सम्मानित, वेटलिफ्टिंग में जीता था गोल्ड

चंडीगढ़: अर्जुन पुरस्कार और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंजाब पुलिस के अधिकारी वेटलिफ्टर दलबीर सिंह देयोल सोमवार को जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, वह पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात थे। वह शनिवार शाम नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले थे।

कहां मिली लाश

पुलिस के मुताबिक डीएसपी दलबीर सिंह (54) के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे और उनकी लाश जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर पड़ी मिली थी। वह इसी इलाके में तैनात थे।

दलबीर सिंह का एक पैर कुचला हुआ

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि रविवार देर रात सिंह को उनके परिचितों ने छोड़ा था। छोड़ने के बाद एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। दलबीर सिंह का एक पैर कुचला हुआ मिला। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के मुताबिक, जहां दलबीर सिंह की लाश पाई गई वह सड़क कपूरथला स्थित उनके गांव तक जाती है। घटनास्थल उनके गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि दलबीर सिंह के परिवार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार डीएसपी पिछले महीने जालंधर में एक अन्य इलाके के लोगों के साथ लड़ाई में शामिल थे। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

कई खेलों में अवॉर्ड्स से नवाजे गए थे मृतक सिंह

वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता और साल 2000 में अर्जुन पुरस्कार दलबीर सिंह देयोल ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी हत्या या हादसे के शिकार इस बारे में अबतक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

संवाद; डी आलम शेख

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT