शौहर की मौत के बाद बीवी को हुआ किसी और शख्स से प्यार तो महबूब के लिए मां ने किया बेटी का सौदा उसके बाद का खुलासा यहां क्लिक कर जान ले
मुजफ्फरपुर
से एमडी डिजीटल न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया
ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट
पति की मौत के बाद किसी और से हुआ प्यार तो प्रेमी के लिए मां ने किया बेटी का सौदा, 4 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर: प्रेमी के साथ रहने के लिए एक महिला ने अपनी बेटी का ही सौदा कर दिया। एक बेटा भी है जो मुजफ्फरपुर में हॉस्टल में रहता है। मामला सामने आने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया।
मंगलवार (29 अगस्त) को टाउन एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी महिला, उसके प्रेमी, नाबालिग लड़की का पति और उसे बेचने में मदद करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।. एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि रांची के रातू थाना से जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद केस मुजफ्फरपुर के सदर थाने पहुंचा। इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
ऐसा बताया जाता है कि बच्ची की उम्र 14 साल के आसपास है और उसे 2.50 लाख रुपये में बेचा गया था। हालांकि रकम को लेकर पुलिस ने कुछ बताने से इनकार कर दिया है। बच्ची का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया हैM मेडिकल जांच कराई गई है।
अब क्या है पूरा मामला समझें और गौर करे
झारखंड के रांची की रहने वाली महिला अपने पति की मौत के बाद किसी तरह से अपना गुजारा मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में रहकर कर रही थी। इसी दौरान उसे अपने पति के ही एक दोस्त से प्यार हो गया। महिला की एक बेटी थी। एक बेटा लड़की से छोटा था जो हॉस्टल में रहता था। प्यार में सबसे बड़ी बाधा महिला की बेटी हो रही थी। इसके बाद महिला ने पहले अपने बेटे को हॉस्टल में डाल दिया। इसके बाद बेटी को अपने पति के दोस्त दंपती से बेच दिया। फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
कैसे खुला मामले का रहस्य?
बताया जाता है कि महिला के बेटे के हॉस्टल की फीस के लिए हॉस्टल वालों ने दबाव बनाया.। इसके बाद लड़के के दादा से हॉस्टल वालों ने रांची में संपर्क किया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिर उसके परिजनों ने रांची में ही मामला दर्ज करवाया।यह बात भी सामने आई है कि बच्ची के पिता झारखंड के रहने वाले थे। वे काम के सिलसिले में मुजफ्फरपुर आए थे।
यहीं परिवार के साथ गोबरसही में किराए के घर मे रहने लगे। दो साल पहले उनकी मौत हो गई। उस समय बच्ची की उम्र महज 12 साल की थी। इस कश्मोकश में उक्त महिला को दूसरे शख्स से प्यार हो गया। प्रेमी शादी के लिए तैयार हुआ लेकिन बच्चे विवाद बन रहे थे।
संवाद; डी आलम