हैवानियत से लबरेज सौतेली मां ने आठ साल की बेटी को दिया कत्ल को अंजाम, घर में ही दफनाया

उत्तराखंड
संवाददाता

एक तरफ रामनवमी के जश्न में डूबे हुए थे राम भक्त तो दूसरी ओर इसी शुभ दिन के मौके पर एक सौतेली मां ने बेटी को मारकर दफनाया।

उत्तराखंड : काशीपुर में 8 साल की सोनी अचानक ही रामनवमी के दिन लापता हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो सोनी को उसकी सौतेली मां लक्ष्मी सामने वाले घर में ले जाती दिखी।

पुलिस ने खाली मकान में खोजबीन की। एक जगह ताजा मिट्टी मिली। खुदाई हुई तो जमीन के अंदर बंद बोरे में सोनी की लाश मिली।

सौतेली मां लक्ष्मी ने रामनवमी यानि कन्या पूजन वाले दिन मासूम बेटी सोनी के पहले हाथ-पैर बांधे। फिर उसको गर्म पानी से जलाया। फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर सामने वाले खाली घर में एक गड्ढा खोदा और लाश बोरे में भरकर दबा दी।

बताया जाता है कि सोनी को उसका पिता-दादी ज्यादा प्यार करते थे, सौतेली मां इसी बात का द्वेषभाव रखती थी। इसी के कारण सौतेली मां ने इस कांड को पूर अंजाम दिया। अब आरोपी सौतेली मां जेल कोठरी में बंद है। जेल की हवा खाने को मजबूर है।उधर इस घोर,कथित कत्ल कांड को लेकर इलाके में चारो तरफ सनसनी फैली है।

साभार;
मोहमद अरशद

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT