अब भी अगर नही लिया सबक तो अहंकार में मस्त इस पार्टी का सर्वनाश होने में नही लगेगी देर

विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

BJP के अहंकार से ईश्वर भी क्रुद्ध है।

BJP के अहंकार से ईश्वर कुपित हैं। पहले ईश्वर ने BJP को हाल ही के लोक सभा चुनाव के समय अयोध्या में हरवाया और अब बद्रीनाथ में भी हार हुई है और इसी के साथ ही BJP का पतन होना भी शुरू हो चुका है।

चुनाव रिजल्ट के जरिए ईश्वर संकेत दे रहे हैं कि अहंकार किसी का भी हो ज्यादा दिन नहीं चलता। क्योंकि अहंकार ईश्वर का आहार होता है।

अभी अभी हुए सात राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में BJP की बंपर हार और INDIA ब्लॉक की जोरदार जीत हुई है।
13 विधानसभा सीटों में से BJP को सिर्फ 2 सीटें, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 10 सीटें मिली हैं।

गौर तलब कीजिए कि
बंगाल में BJP चारों खाने चित हुई और चारो सीटों पर हार गई। चारों सीटों पर INDIA ब्लॉक की जीत हुई।
उसी तरह उत्तराखंड में BJP दोनों सीटों पर हार गई। दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई।

हिमाचल प्रदेश में BJP तीन में से दो सीटों पर हार गई। जबकि कांग्रेस की दो सीटों पर जीत हुई।
तमिलनाडु में BJP हार गई, INDIA ब्लॉक की जीत हुई।
पंजाब में BJP हार गई, INDIA ब्लॉक की जीत हुई।
एनडीए BJP बिहार में हार गई, निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई।

फिर कह रहा हूं कि भगवान विष्णु के पवित्र स्थल बद्रीनाथ में BJP की हार BJP के लिए खतरे की घंटी है, ये ईश्वर की चेतावनी है। BJP ने इतना अत्याचार और अन्याय किया कि अब उसके पाप का घड़ा भर चुका है।

लिहाजा अब भी समय है, BJP के अवतारी पुरूष को ईश्वर और देशवासियों से माफी मांग लेनी चाहिए। वर्ना भविष्य में बत्ती लेकर ढूढने पर भी BJP नहीं मिलने वाली।

खैर, अभी तो अच्छे दिनो के बदले BJP के बुरे दिन शुरू हुए हैं। ये बात नोट कर लीजिए, BJP की सबसे बुरी हार अब UP उपचुनाव में होने के भयंकर संकेत है।

संवाद:पिनाकी मोरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT