अहमद मुहम्मद कथराडा, एक ऐसी हस्ती का नाम है जो रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में नेल्सन मंडेला से तक़रीबन दस साल ज़्यादा यानी 26 साल जेल में रहे थे क्या किसी को भी याद नहीं?

रिपोर्टर:-
आज नेल्सन मंडेला का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस है, आज नेल्सन मंडेला की यौम ए पैदाईश है।
सभी जानते है इस लिए धूम धाम से लोग नेल्सन मंडेला की यौम ए पैदाईश को सेलिब्रेट कर रहे हैं, पर इन सब के बीच हम हिन्दुस्तानीयों से बड़ी भूल हो रही है ।
हम सब से एक नाम छूट रहा है, और वो नाम है अहमद मुहम्मद कथराडा का!
ब तारीख 21 अगस्त 1929 को पैदा हुए अहमद मुहम्मद कथराडा, रंगभेद के खिलाफ लड़ाई के महानायक, नेल्सन मंडेला के साथी रहे थे।
वो भारतीय मूल के थे, जिनके पुर्वज सूरत गुजरात से हिजरत कर अफ़्रीका चले गए थे।
इनके बुज़ुर्गों ने महात्मा गांधी की नटल इंडियन कांग्रेस बनाने मे मदद की थी।
और उसी संगठन की मदद से गांधी जी ने अफ़्रीका मे आंदोलन किया था।
यहां एक बात क़ाबिल ए ज़िक्र है के अहमद मुहम्मद कथराडा, रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में नेल्सन मंडेला से तक़रीबन दस साल ज़्यादा यानी 26 साल जेल में रहे थे।
पर बड़े अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि ब तारिख 28 मार्च 2017 को इंतक़ाल कर गए रंगभेद के खिलाफ़ लड़ाई के नायक अहमद मुहम्मद कथराडा को भारत के किसी भी मीडिया ने या लिडिंग अख़बार ने याद नही किया! चाहे वो उर्दु का ही अख़बार क्यों नही हो?