इधर लो. स .चुनाव के दौरान इतिहास रचने वाले इस निर्वाचित सांसद का प्रथम नगर आगमन , हर तरफ हो रहा स्वागत

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव

तकीम अहमद ज़िला ब्यूरो

छिंदवाड़ा में इतिहास रचने वाले निर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का प्रथम नगर आगमन आज

जुन्नारदेव
सांसद विवेक बंटी साहू का होगा स्वागत व अभिनंदन

मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों की लगेगी भीड़

नगर के मुख्य मार्ग से ही प्रवेश करेंगे सांसद साहू

आम जनता के लिए प्रतिबंधित मार्ग को लेकर बैक फुट पर आए प्रशासन ने बरती ढिलाई

जुन्नारदेव-
देश के 72 वर्षों के संसदीय इतिहास में छिंदवाड़ा के दृष्टिकोण से इतिहास रचने वाले सांसद विवेक बंटी साहू का आज प्रथम नगर आगमन हो रहा है। विवेक बंटी साहू का सांसद बनने के बाद उनका यह पहला जुन्नारदेव विधानसभा आगमन होगा।

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित होकर उन्होंने आत्म स्वाभिमान का एक नया इतिहास रचा था। यह ऐसा पहली बार हुआ है कि जब इस छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कोई छिंदवाड़ा में ही जन्मा व्यक्ति पहली बार लोकसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। साथ ही 72 वर्षों के संसदीय इतिहास में ऐसा भी यह पहली बार हुआ है कि जब भाजपा ने किसी आम चुनाव में पहली बार जीत हासिल की है।

इसके लिए भाजपा को 72 साल और 18 लोकसभा के आम चुनाव का इंतजार करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि इस दफा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में उन्होंने 45 वर्षों से इस क्षेत्र पर राज कर रहे नाथ परिवार के नकुलनाथ को एक लाख 18 हजार वोटो से धूल चटाई थी। यह उपलब्धि इस जिले के होनहार युवा विवेक बंटी साहू ने हासिल की है।

इनका आज नगर आगमन हो रहा है। इस अवसर पर जुन्नारदेव विधानसभा में जगह-जगह पर इनका स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात आज के अपने इस दौर के अंतिम अहम कार्यक्रम अंशिका लॉन में वह क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति अपनी इस जीत के लिए वह आम मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शेषराव यादव भी साथ होंगे।

जगह-जगह होगा स्वागत
लोकसभा चुनाव में जीत का इतिहास रचने के बाद विवेक बंटी साहू के इस प्रथम नगर आगमन में उनके जुन्नारदेव विधानसभा में प्रवेश करते ही गुड़ी बस स्टैंड पालाचोरई में दोपहर 2:30 बजे, नजरपुर हनुमान मंदिर, भवानी इंकलाईन के पास 2:40 बज़े, जमकुंडा बस्ती में 2:50 बज़े पर तत्पश्चात श्री राम तिराहा में लगभग 3:00 बज़े स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा।

इसके पश्चात जुन्नारदेव विधानसभा के समस्त पांच मंडलों के द्वारा संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय अंशिका लॉन में किया जाएगा। जहां पर 3:15 बज़े नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा अपने संबोधन में अपनी और भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर आम मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी दिया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी की भी होगी जोर आजमाइश
नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू के साथ इस दौरे में
जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव भी पधार रहे हैं। भाजपा संगठन के लिहाज से उनका यह दौर भी खास मायने रखता है। आगामी दिनों में भाजपा के संगठन चुनाव भी प्रस्तावित है।

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलों में संगठन के तौर पर खासी कमजोरी है। उसको लेकर भाजपा का जिला नेतृत्व खासा चिंतित भी रहता है। यही कारण है कि इस विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों का पुनर्गठन भी होना है। इसीलिए इस पद के संभावित दर्जनों से अधिक दावेदार अपनी दावेदारी भी रखने से नहीं चूकेंगे। आज इसको लेकर भी पार्टी स्तर पर विशेष नजरे होगी।

/सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासन बैकफुट पर/

यहां मिली जानकारी के अनुसार श्री राम तिराहा से नगर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को बीते दो दिन से चालू कर दिया गया है। गौरतलाप है कि उड़ान पुल और सड़क निर्माण को लेकर आम जनता के लिए यह मार्ग को नियम विपरीत तरीके से जबरन प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब क्योंकि नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का इस क्षेत्र में आगमन तय है, तब ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन उनके कोपभाजन से बचने के लिए इस मार्ग पर दो दिनों से आवागमन में अपने प्रतिबन्ध में ढिलाई बरत रहा है। यहां उल्लेखनीय है कि प्रशासन की द्वारा बगैर डायवर्सन किये इस मार्ग को बंद कर दिए जाने से आम जनता में खासा रोष है, लेकिन सांसद महोदय के लिए इस प्रतिबंध में अचानक ढिलाई दिए जाने से वह आश्चर्यचकित भी है।

यह दुखद है कि बीते दो दिन पहले ही वैकल्पिक मार्ग में एक कर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से प्रशासन का प्रतिबन्ध का यह निर्णय भी सवालों के घेरे में आ खड़ा हुआ है। अब देखना है कि सांसद महोदय के दौरे के बाद क्या प्रशासन आम जनता और वीआईपी के बीच भेदभाव की नीति अपनाता है?
यह देखने की बात होगी।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT