इसकी वजह ये लोग खुद जाने लोक सभा चुनाव के बाद क्यों जारी है बीजेपी का पतन?

विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

लोकसभा चुनाव से BJP का पतन जारी, न मोदी की हवा काम आ रही, न नकली चाणक्य का मास्टरट्रोक

कहा जाता है कि झूठ की उम्र बहुत लंबी नहीं होती। बशर्ते उस झूठ का सामना सच से जाए। शायद यही कारण है कि अब अच्छे दिनों का झांसा देकर देश को समस्याओं में धकेलने वाली BJP के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद लगातार BJP का पतन होता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि कुछ ही महीनों में देश से BJP साफ हो जाएगी। अब न मोदी का जादू काम आ रहा है, न नकली चाणक्य अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक।

लोकसभा में 400 पार का नारा लगाने के बाद BJP अपने दम पर सरकार तक नहीं बना पाई, अन्त में वैसाखियों का सहारा लेना पड़ा। अब आगामी चार राज्यों के चुनाव में भी BJP का बोरिया बिस्तर बंधने जा रहा है।

हरियाणा में BJP की सरकार है। मगर अबकी बार चुनाव में कोई भी सर्वे BJP को 90 में से 25 सीट से ज्यादा नहीं दे रहा है। यहां तक कि संघ का खुद का इंटरनल सर्वे BJP को 90 में से सिर्फ 20 से 22 सीटें ही दे रहा है। हरियाणा चुनाव को लेकर अभी तक चार सर्वे आ चुके हैं, चारों में कांग्रेस की जबर्दस्त जीत और BJP की बुरी हार दिख रही है।

जम्मू एवं कश्मीर में BJP दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। क्या हिंदू-क्या मुसलमान, सभी BJP के चाल-चलन से बिल्कुल नाराज हैं। 370 हटाते समय BJP ने जो-जो वादे किये थे, आज तक एक भी वादे पूरे नहीं हुए। कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने से मुद्दे से लेकर विकास, सुरक्षा और सीमापार आतंकवाद जैसे तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर मोदी सरकार के फेल हो चुकी है। अबकी बार यहां कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेस की सरकार बन रही है।

महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP को तोड़ने के बाद लोगों के मन में BJP और महाविकास युति के प्रति भारी गुस्सा है। यहां के लोग इस तोड़फोड़ वाली गंदी राजनीति के खिलाफ वोट देने का मन बना चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव का रिजल्ट इसका उदाहरण है। यहां सबसे अधिक सीटें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी को मिला। इसलिए आने वाले चुनाव में यहां से BJP की विदाई तय है।

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ BJP ने ED,CBI जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर सरकार गिराने की कई बार कोशिश की गई। झारखंड की जनता ने इसे दिल पर लिया है। हेमंत के जेल जाने से पहले जो थोड़ा-बहुत एंटीएनकम्बेंसी का माहौल बन रहा था, वो अब बिल्कुल हेमंत के पक्ष में आ गया है। दूसरी तरफ BJP के प्रदेश संगठन में कई गुट बन चुके हैं। इसका भी सीधा फायदा कांग्रेस-JMM गठबंधन को मिल रहा है। आने वाले चुनावों में यहां की जनता कांग्रेस-JMM गठबंधन की सरकार बनवा रही है।

कुल मिलाकर कहें तो हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड समेत आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे, वहां BJP को हार का मुंह देखना ही पड़ेगा।
क्योंकि पूरे देश के लोग BJP के झूठ और प्रोपेगेंडा को पहचान चुके हैं। बच्चे-बच्चे को पता चल चुका है कि BJP का असली चाल-चरित्र क्या है? अब लोग BJP को किसी भी कीमत पर झेलना नहीं चाहते। जबकि इस बार के चुनाव में ही बीजेपी को लोगो ने पूरी तरह से नकार दिया था।ये तो इसकी किस्मत समझिए चुनाव आयोग की मेहरबानी जोकि कहीं से न मिलने वाले करोड़ों वोट बीजेपी की झोली मे डाल कर इनकी झोली भरी । और अंत में बड़ी हार होने से इन्हे ऐन वक्त पर बचा लिया।

संवाद;पिनाकी मोरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT