इस क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का जनसंपर्क अभियान जोरों पर जबकि कांग्रेस के बड़े बड़े नेतावो का भी मिल रहा समर्थन
तकीम अहमद ज़िला ब्यूरो
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का जनसंपर्क जोरो पर
कांग्रेस के बड़े ओहदे वाले नेता भी कर रहे बंटी साहू को समर्थन
अमरवाड़ा से काग्रेस विधायक भी उतरे बंटी साहू के समर्थन में
देश के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी जरुरी- बंटी साहू
अब यह चुनाव आत्मस्वाभिमान का, छिंदवाड़ा के सम्मान का
छिंदवाड़ा का बेटा बंटी साहू बनेगा अब सांसद- शुक्ला
जुन्नारदेव-
बीते एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और विश्व में भारत का बढ़ते प्रभुत्व से प्रत्येक भारतीय का आत्म स्वाभिमान बढ़ा है। देश विकास और प्रगति की नई राह पर बढ़ चला है। इन चुनावों में भी एक बार फिर हमें भाजपा और मोदी का साथ देकर विकास की एक नई कहानी लिखना है।
इस आशय के उद्गार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के द्वारा बीते दिवस अपने जुन्नारदेव आदिवासी अंचल के दौरे पर व्यक्त किये गए।
शुक्रवार को पालाचौरई, सुकरी, दांतला, जुन्नारदेव, डुंगरिया, छिंदीकामत, घानाउमरी और कटकुई सहित विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया गया।
इसी सभाओं में भाजपा नेताओं के द्वारा भी आमजन को संबोधित करते केंद्र में तीसरी दफा भी भाजपानीत मोदी सरकार के बनाए जाने की मतदाताओं से अपील की गई। अपने भाषण में जिला भाजपा उपाध्यक्ष
अखिलेश शुक्ला के द्वारा इन चुनाव को छिंदवाड़ा से दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण करार दिया गया।
ऐसे बताया जाता है कि यह चुनाव छिंदवाड़ा के आत्मस्वाभिमान का चुनाव बता दिया गया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में छिंदवाड़ा को यह तय करना है कि वह विकास की मुख्यधारा में चलने के लिए सांसद के रूप में जिले का लाल, जिले का बेटा
विवेक बंटी साहू पर भरोसा कर उन्हें संसद में पहुंचाए। तब ऐसी स्थिति में देश और प्रदेश में भाजपानीत सरकार होने से जिले में विकास को नई गति मिलेगी।
बताए चले कि भाजपा नेता संजय जैन ने कहा कि 45 वर्षों की सामंतशाही का जवाब यह चुनाव में भाजपा का मिलने वाला हर एक वोट होगा। इस दफा का वोट छिंदवाड़ा के स्वाभिमान का प्रतीक होगा। विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में छिंदवाड़ा विकास की एक नई तस्वीर और तकदीर बनाने को तैयार है।
भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के इस जनसंपर्क और जनसंवाद रैली के दौरान सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रभारी गण, पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में जनसैलाब मौजूद था। इस दौर में जगह-जगह पुष्प हार एवं तिलक लगाकर विवेक बंटी साहू का आमजनों के द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।बृहद और विशाल लोकतंत्र भारत की पहचान है। इसकी अक्षुण्णता और मजबूती के लिए आगामी लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।