इस बड़े इलाके को सुर्खियों में छा गया जिला बनाने का मुद्दा

जिला ब्यूरो तकीम अहमद
जुन्नारदेव

प्रदेश की सुर्खियों में छाया जुन्नारदेव को ज़िला बनाने का मुद्दा

अब जुन्नारदेव के जनप्रतिनिधिगणो और नेताओं की साख दांव पर

छूट भइया नेताओं को मिला स्वर्णिम अवसर को लपकने का मौका

नगर के व्यापारी मंडल, सतपुड़ा प्रेस क्लब और मीडिया ने कर दिया अपना काम, अब नेताओं की इच्छाशक्ति दांव पर

प्रदेश की मीडिया में आज सनसनी बनी जुन्नारदेव का जिला बनाये जाने की कवायद

प्रदेश के प्रत्येक मीडिया संस्थान ने जुन्नारदेव के जिले बनाये जाने की कोशिश को बनाई बड़ी प्रमुख खबर

जिला प्रशासन को भोपाल से मिल रहे निर्देशों के अनुसार नए जुन्नारदेव जिले में परासिया और जुन्नारदेव विधानसभा सहित अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के छिंदी को समाहित किया जाएगा. इस प्रस्तावित नए जिले में जुन्नारदेव, दमुआ, नवेगांव, माहुलझीर, तामिया, चांदामेठा, उमरेठ, परासिया जैसे आठ थाने होंगे।

बताते चले कि तीन जुन्नारदेव, तामिया और परासिया जनपद पंचायत होगी। तीन विकासखंड परासिया, जुन्नारदेव एवं तामिया के रूप में होंगे। इस नवीन प्रस्तावित जुन्नारदेव के नए जिले में परासिया, उमरेठ, तामिया जुन्नारदेव सहित एक उप तहसील दमुआ भी होगी। इस नए जिले की जनसंख्या 5 लाख 40 हजार हो सकती है।

जुन्नारदेव नाम का नए जिला का क्षेत्रफल पांढुर्णा, आगर मालवा, अलीराजपुर, हरदा जैसे कई जिलों से अधिक ही होगा।।इस मामले में सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि तहसील, थाने, विकासखंड और जनपद पंचायत जैसो की संख्या पांढुर्णा जैसे नए जिले की तुलना में जुन्नारदेव में अधिक होंगे।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT