किसान संगठन का आज ब्लैक डे, पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

रिपोर्टर:-
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन को आज छह महीने पूरे हो गए हैं।
जब से ये आंदोलन शुरु हुआ है तब से ही ये विवाद में ही रहा है अभी इसको छह महीने पूरे हो गये है।
इसलिए किसान संगठनों द्वारा आज ब्लैक डे मनाया जा रहा है।
अभी इन सब बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के सहारे एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने कहा हमारे हर निवाले पर किसानों का कर्ज है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विटर पर ट्वीट कर वहाँ लिखा बहाकर अपना खून-पसीना जो दाने पहुंचाता घर-घर काला दिवस मना रहा है। आज वो देश का हलधर।
भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है।
हमारे हर निवाले पर किसानों का कर्ज है।
आज किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार ने मांगें नहीं मानीं।
काले कानून नहीं हटाए। हमारे लिए यह काला दिन है और ऐसे मौके पर किसान काले झंडे ही लगा रहे हैं।
टिकैत ने कहा हम भी तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी कर रहे और हम प्रदर्शन शांति से कर रहे है और शांति से ही ये मार्च करेगे।
यहां दिल्ली कोई नहीं आ रहा है। बस लोग जहां हैं वहीं झंडे लगा रहे हैं।