दिन-सोमवार,दिनांक 26 अप्रैल 2021आज का राशिफल,किसी व्यक्ति से आपका बढ़ता हुआ आकर्षण खुद पर हावी होने न दे! वर्ना?

images – 2021-04-26T225949.694

रिपोर्टर:-

🐏 मेष: आज काम से संबंधित हो रही गलतियों को आपकी नजर मिलाने की कोशिश किसी के द्वारा की जा सकती है।
जिसके कारण उचित बदलाव लाना आपको संभव होगा और जीवन से संबंधित हो रही तकलीफ भी कम होने लगेगी।
दिन के अंत तक आपको खुद के प्रति सकारात्मक और समाधान महसूस होगा।
करियर : सारे काम आपके योजना के अनुसार होंगे और दिए वक्त से पहले होने के कारण नई बातों पर ध्यान देना संभव होगा।
लव : पार्टनर्स में आपसी तालमेल बना रहेगा, महत्वपूर्ण विषयों के बारे में वक्त पर ही चर्चा करें।
हेल्थ : बढ़ते हुए वजन के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
🐄 वृषभ: आज आपके जीवन में प्रगति आपको प्राप्त हो रही है, केवल खुद के प्रति रखा नजरिया नकारात्मक होने के कारण आपको खुशियां नहीं मिलती हैं।
आज आपको थोड़ा वक्त निकाल कर जो बातें आपके पक्ष में हुई है और जीवन से संबंधित सकारात्मक बातों के प्रति ध्यान देकर अपने अंदर ग्रिटीट्यूड की भावनाओं को बढ़ाने की कोशिश करें।
करियर : कम प्रयास में पैसों से संबंधित अधिक प्रगति प्राप्त करने की इच्छा आपके द्वारा गलती करा सकती है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेते समय दूर दृष्टि रखकर लें।
हेल्थ : कंधे से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4

👬 मिथुन: आज आपके अंदर बढ़ता हुआ अहंकार आपको चीजों को स्पष्ट स्वरूप से देखने से रोक सकता है,
जिसकी वजह से आपके बर्ताव में बदलाव नजर आएगा।
साथ ही, दूर दृष्टि से निर्णय लेने की क्षमता भी कम होगी।
आपके संताप के कारण होने वाली चीजों में भी बाधाएं आ सकती हैं।
महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ ठीक से संबंध बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
करियर : काम से संबंधित दस्तावेज पूरे न होने के कारण काम में रूकावट आ सकती है।
लव : किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण अपने पर अधिक हावी न होने दें।
हेल्थ : व्यसन से दूर रहने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
🦀 कर्क: आज जिन बातों को आप अभी तक सुलझ आने में असमर्थ थे उन बातों के बारे आपको क्लेरिटी नजर आएगी क्या कदम उठाने हैं, यह भी पता चलेगा।
जिसकी वजह से जीवन में चल रही कठिनाइयां कम होंगी।
खुद के प्रति अधिक जागरूकता महसूस होगी।
जो किस व्यक्ति का साथ देना है और किसका नहीं, यह भी योग्य तरीके से तय कर पाने के लिए उपयुक्त होगी।
करियर : काम को आप बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। साथ ही, काम से संबंधित सुव्यवस्था बनी रहेगी।
लव : पार्टनर के साथ खेल मेल का रिलेशनशिप बनाए रखने की कोशिश करें।
हेल्थ : बच्चों को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज किसी भी विषय में लोगों से अधिक चर्चा करना या हर व्यक्ति की सलाह को मान लेने के कारण काम धीमी गति से आगे बढ़ेगा।
जो व्यक्ति आपके काम से से संबंधित है, केवल उनकी बातों को सुने और बाकी लोगों द्वारा मिल रही टिप्पणियों को फिलहाल नजरअंदाज करना ही आपके लिए ठीक होगा।
करियर : पारिवारिक व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
लव : मन में चल रही है बातों को पार्टनर के सामने खुलकर बोलें।
हेल्थ : पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है या मांसपेशियों में खिंचाव भी महसूस होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 3
🙋‍♀️ कन्या: आज आपको अपने आप को शांत रखने की कोशिश करनी होगी।
जितना आप खुद के अंदर झांककर देखेंगे, उतनी आप गहराई से खुद को समझ सकेंगे।
आध्यात्मिक बातों पर आप आज अधिक जोर देंगे।
मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
करियर : काम से संबंधित बातों में किस बात को अधिक ध्यान देना है, यह तय करना मुश्किल हो सकता है।
लव : पार्टनर की अच्छाई के साथ-साथ बुरी आदत को भी जानने की कोशिश करें।
हेल्थ : शरीर में बदलते हुए हार्मोन की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
⚖️ तुला: आज जीवन से संबंधित रखे नजरिए को थोड़ा बदलकर जीवन जैसा है, वैसा ही अपनाने की कोशिश करें,
साथ ही जो भी आनंद आपको प्राप्त हो रहा है, उसे पूरी तरह से महसूस करने की कोशिश करें।
आपकी उम्र से छोटे व्यक्ति की वजह से आपके ऊपर बना तनाव कम हो सकता है।
करियर : वरिष्ठों के साथ बिगड़ते हुए संबंधों को ठीक करने के लिए प्रयत्न करने होंगे।
लव : व्यक्तिगत जीवन से संबंधित बातों में ही खोए रहना पार्टनर की आपके प्रति नाराजगी बढ़ा सकता है।
हेल्थ : अधिक मीठे पदार्थों का सेवन टालने की आवश्यकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
🦂 वृश्चिक: आज घर से संबंधित नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए हवा और सूर्य प्रकाश को घर में उचित मात्रा में लाने की कोशिश करें।
आपके कला गुणों को पेश करने के बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे।
जिसके कारण समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपकी जान पहचान बढ़ सकती है।
करियर : राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोग विरोध करने वाले लोगों पर नजर रखें।
लव : प्रेम संबंधों में अपेक्षा के अनुसार बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : त्वचा और बालों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5

🏹 धनु: आज आपको नेतृत्व करने का मौका आज मिलने वाला है, जिसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें।
आपको मिल रहे अधिकार का व्यक्तिगत फायदे के लिए उपयोग करना आपके नाम को खराब कर सकता है।
करीबी मित्रों को उनकी व्यक्तिगत बातों के लिए आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
करियर : पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय व्यवहार के बारे में बनाए हुए दस्तावेज ठीक से पढ़ कर ही आगे बढ़ें।
लव : प्रेम संबंधों की वजह से सकारात्मकता बनी रहेगी।
हेल्थ : अपचन की समस्या सता सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
🐊 मकर: आज अपने अंदर की विश्वास को जगाने की आवश्यकता है।
खुद के सकारात्मक गुणों की परख करना सीखें और उनको अपने फायदे के लिए किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस बारे में भी जानें। परिवार के लोगों में हो रहे वाद-विवाद को मिटाने के लिए आप अहम भूमिका निभाएंगे।
करियर : आयात-निर्यात के व्यापार में बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है।
लव : अपने मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करके पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान देना प्रश्नों को अधिक जटिल बना सकता है।
हेल्थ : एसिडिटी की समस्या तकलीफ देगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3

🏮 कुंभ: आज आपके काम से संबंधित अधिक ज्ञान प्राप्त होगा, जिसके कारण काम को बेहतरीन करना आपके लिए आसान होगा।
घर के बुजुर्ग व्यक्ति आपको मार्गदर्शन देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, इसलिए यदि आपको मदद की जरूरत है तो उनके साथ खुलकर चर्चा करें।
साथ ही, उनके अनुभव का उपयोग करके जीवन से संबंधित कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश करें।
करियर : व्यापारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिन की शुरुआत में दुविधा महसूस हो सकती है,
लेकिन दिन के अंत तक उचित निर्णय तक पहुंच पाएंगे।
लव : पार्टनर के प्रति नाराजगी और गुस्सा बढ़ सकता हैं।
इन बातों के कारण जानने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : कमर दर्द की तकलीफ बढ़ेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
🐋 मीन: आज पैसों से संबंधित कुछ विचार और निर्णय पक्के होने के कारण आप तय की गई दिशा में प्रयत्न करेंगे।
घर की खरीदारी से संबंधित योजना बनेगी और सफलतापूर्वक पूरी भी होगी।
अतिरिक्त खर्चों कोनियंत्रण में रखने की कोशिश करें।
करियर : काम से संबंधित बातों में तेजी से प्रगति नजर आएगी।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेते समय अपनी पसंद नापसंद के प्रति अधिक जागरूकता रखें।
हेल्थ : अधिक मसालेदार पदार्थों का सेवन करने की वजह से पेट में जलन हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 2
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT