देश की आर्थिक व्यवस्था पर P.चिदंबरम तथा राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोल क्या कुछ कहा ?

unnamed (18)

रिपोर्टर.

कांग्रेस ने एक बार फिर देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्तयशवंत सिन्हा, करते हुए केन्द्र सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने सच कहा है और अर्थव्यवस्था के बारे में हमारे दृष्टिकोण की ही पुष्टि की है।
चिदंबरम ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने वही कहा है जो हम 18 महीने से कहते आ रहे हैं।

भारत के पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि क्या सत्ता इस सत्य को स्वीकार करेगा, उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने सत्ता से सत्य कहा है।
क्या सत्ता अब इस सत्य को स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था डूब रही है ?

उन्होंने भारत के एनडीए सरकार के भारत के पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का हवाला देते हुए कहा कि सत्य यह है कि 5.7 प्रतिशत की विकास दर वास्तव में 3.7 प्रतिशत या उससे भी कम है!
उन्होंने कहा कि लोगों के मन में भय बैठा देना ही नये खेल का नाम है।

चिदंबरम ने कहा कि अंतत: सत्य की जीत होगी।
दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्तमंत्री की आलोचन करते हुए कहा कि लोगों को अपना रूख़ स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि हमारे जहाज के पंख गिर गये हैं!
उन्होंने ने टवीट किया कि देवियों एवं सज्जनों, यह आपका सह पायलट एवं वित्त मंत्री बोल रहा है।
कृपया अपनी पेटी बांध लें और मजबूती से बैठ जाएं। हमारे जहाज के पंख गिर गये हैं।

उधर भारत के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना किए जाने पर

अधिक ध्यान न देते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रही है?
उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है।
उनका कहना था कि किसी को देश के बारे में इन तथ्यों को नहीं भूलना चाहिए।

ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने वर्तमान वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा अर्थव्यवस्था की गयी दुर्दशा की आलोचना की थी।

यशवंत सिन्हा ने ‘मुझे अब बोलना चाहिए’ शीर्षक के अंतर्गत एक लेख में अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली की आलोचना की है।
उन्होंने अपने आलेख में कहा है कि अगर वह नहीं बोलते तो उनका राष्ट्रीय दायित्व पूरा नहीं होता !

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT