बेखौफ अपराधियों का आतंक, बेगूसराय में सोते वक्त आरजेडी नेता पर फायरिंग मचा हड़कंप
संवाददाता एवं ब्यूरो
एमडी डिजीटल न्यूज चैनल
बेगूसराय में आरजेडी नेता की नींद में हत्या, सोते समय बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप
बेगूसराय। बीते दो दिन पूर्व बिहार में बेखौफ बदमाशों द्वारा लोजपा के नेता पर बाल काट ते वक्त तड़ातड गोलियां चलाते हुए हत्या को अंजाम दिया था अभी इस घटना का खौफ थमा नहीं है ऐसे में बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने और भी दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहां सो रहे एक आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आरजेडी नेता अनिरुद्ध चौधरी प्रखंड स्तरीय नेता थे।
मामला बलिया थाना क्षेत्र के मसुदनपुर दियारा का है।जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध चौधरी खाना खाने के बाद घर के बाहर सोये हुए थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। अनिरुद्ध के संबंध में बताया जा रहा है कि वो आरजेडी के प्रखंड स्तरीय सक्रिय नेता माने जा रहे थे। इस संबंध में ग्रामीण विवेकानंद चौधरी ने बताया कि अनिरुद्ध को किसने गोली मारी है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीण ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या क्यों हुई समझ से परे है। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलिया थाना को दी। इसके बाद बलिया थाना की पुलिस मौके पर आब्धमकी।घटना स्थान पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बा
द लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संवाद; डी आलम शेख