राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020के तहत किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रम संपन्न

तकीम अहमद जिला ब्यूरो
जुन्नारदेव

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के अंतर्गत किशोर
किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रम संपन्न

जुन्नारदेव – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु मध्य प्रदेश के सभी 20 जनजातिय जिलों में जनजाति कार्य विभाग मध्य प्रदेश द्वारा सक्षम कार्यक्रम 21 वीं सदी के जीवन कौशल की सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु छिंदवाड़ा जिले के सहायक आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम मार्गदर्शन तथा सहायक संचालक श्री. उमेश सातंकर के सहयोग से विकासखंड जुन्नारदेव के कन्या शिक्षा परिसर मे कन्या शिक्षा परिषर, एकलव्य विद्यालय, माध्यमिक शालाओ और आश्रम शालाओं के प्रधानाध्यापक / प्राचार्य , संकुल प्राचार्य का तीन दिवसीय 23 सितंबर से 25 सितंबर तक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं ।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्था प्रधानों की सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालयों में सक्षम कार्यक्रम की सफल संचालन में सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालय में सक्षम कार्यक्रम सफल संचालन में शिक्षकों , प्रधानाध्यापकों / प्राचार्यो सीएसी , बीएसी , बीआरसीसी , संकुल प्राचार्य और अन्य पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में समझ विकसित करना। ताकि किशोर किशोरियों को 21 वीं सदी के जीवन कौशलों से उन्हें लैस किया जा सके और वह अपने व्यवहारिक जीवन में अपने सामने आने वाले चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सके ।

कार्यशाला मे खंड शिक्षा अधिकारी श्री ओम प्रकाश जोशी का मार्गदर्शन तथा सक्षम कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए।

मास्टर ट्रेनर्स सोनू सोलंकी और सुशील विश्वकर्मा व मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गौतम कुमार, तथा खंड प्रबंधक श्रीमती मोनू दुबे के द्वारा कार्य शाला को सफलता पूर्वक संचालित किया गया हैं।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT