रूस में मंडराएं तख्ता पलट के संकट,इसे देख पुतिन बोले वागनार सेना ने पीठ में छुरा घोंपा!

रूस में बढ़ा तख्ता पलट का संकट वेगनर ग्रुप ने किया दक्षिणी सैन्य मुख्यालय पर कब्जा ।

इस बीच पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया है..
पुतिन ने वागनर ग्रुप की कार्रवाई को ‘पीठ में छुरा भोंकना’ बताया, कहा- रूस का भविष्य दांव पर है।

वेगनर ग्रुप एक प्राइवेट आर्मी संगठन है जिसका नियंत्रण पुतिन के करीबी दोस्त येंवगेनी प्रिझकोव के पास है।
अभी तक वागंनर आर्मी रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रही थी।
अब एकाएक स्थितियाँ पलट गई है।
रूस की सेना और जनता में भी पुतिन के खिलाफ काफी आक्रोश यूक्रेन युद्व को लेकर पहले से ही है।

अब नाटो अमेरिका यूक्रेन पोषित बन चुका वागनर ग्रुप बेहद खतरनाक ढंग से आगे बढ़ रहा है।
अभी तक बागनर ग्रुप ने रूस के प्रमुख शहर रोस्तोव और वहाँ स्थित आर्मी हेड क्वार्टर पर कब्जा कर लिया है।
पुतिन के लिए अब करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है।
पुतिन बोले-वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा:कहा-हम जनता की रक्षा करेंगे;प्राइवेट आर्मी का रूसी शहर पर कब्जे का दावा।

मॉस्को:-यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने विद्रोह कर दिया है। रूसी मीडिया RT की तरफ से जारी तस्वीरों में रोस्तोव शहर की सड़कों पर वैगनर की बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई गईं। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देश के नाम संबोधित में कहा- वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने सेना को चुनौती दी है। देश की जनता को धोखा दिया है। हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जे का दावा किया है। वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी सेना का एक हेलिकॉप्टर गिराने की बात भी कही है। इसके बाद मॉस्को हाई अलर्ट पर है। राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है।

निजी हितों के चलते वैगनर ने धोखा दिया: पुतिन
पुतिन ने संबोधन में कहा- रोस्तोव में हालात सामान्य करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। महत्वाकांक्षा और निजी हितों के चलते हमारे साथ ये विश्वासघात हुआ है। जो कोई भी विद्रोह करेगा उसे दंडित किया जाएगा। उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा।

पुतिन बोले- जिसने भी जानबूझकर देशद्रोह का रास्ता अपनाया, सशस्त्र विद्रोह की तैयारी की, आतंकवादी तरीके अपनाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम आंतरिक देशद्रोह सहित सभी खतरों के खिलाफ अपने लोगों और देश की रक्षा करेंगे।

संवाद: मो अफजल इलाहाबाद

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT