रोजेदार मोमिन ने रक्तदान कर बचाई एक हिंदू महिला की जान

तकीम अहमद संवाददाता

रमजान के पाक माह में रोजा मखरू कर निभाया मानवता का धर्म वाहिद खान निवासी चांदामेटा ने

खून का रिश्ता ग्रुप का आज 1731 व रक्तदान पूर्ण हुआ।

सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के द्वाराo से सोशल मीडिया में व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप के अंतर्गत समूचे छिंदवाड़ा जिले से 2000 से अधिक सदस्यों को जोड़ करके नि:स्वार्थ भाव से मानव सेवा, गौ सेवा,बेटी बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया नर सेवा श्री नारायण सेवा के तर्ज पर हम लोग खून का रिश्ता ग्रुप के माध्यम से जिले भर में जरूरतमंद पीड़ित मरीजों, शल्य चिकित्सा मरीजों, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों को निःशुल्क रक्तदान प्रदान कर है।

आज हमारे ग्रुप का 1731 वा रक्तदान पूर्ण हुआ है। इसी श्रेणी के अंतर्गत आज वैशाली पति योगेश इवनाती चांदामेटा निवासी जिनका परासिया कमलतारा नर्सिंग होम में ऑवरशन हो गया था। और उन्हें एकाएक रक्त की कमी हो जाने के कारण ए पॉजिटिव ब्लड लग रहा था। जिसकी सूचना उनके पति द्वारा मुझे फोन के माध्यम से प्राप्त होने के उपरांत मैंने जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप के सक्रिय रक्तदाता वाहिद खान चांदामेटा को फोन किया।

वाहिद खान ने बताया रमजान का पाक महीना चल रहा है और मैं रोजे से हूं। शाम 6:30 बजे के बाद रोजा अफतारी होगी। महिला मरीज की हालत काफी नाजुक देखते हुए डॉक्टर के कहने पर मैंने निवेदन किया तो वाहिद खान ने सहर्ष भाव से अपना रोजा मखरु कर रक्तदान प्रदान किया। समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कहा कि देश में एक और धर्म और जाति के नाम पर लड़कर लोग एक दूसरे का खून बहा रहे है तो वहीं दूसरी ओर जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप में मानव धर्म को निभाते हुए एक दूसरे को रक्तदान कर जान भी बचाई जा रही है।

पूर्व में भी रमजान शरीफ में रोजा रखे हुए बहुत से मोमिन रोजेदारों ने अपना रोजा मखरू कर हिंदू परिवारों के लिए रक्तदान किया है। इस ग्रुप में सभी धर्म , सभी जाति, सभी सामाजिक एवम् बीवी राजनीतिक संगठन, महिला शक्ति, युवा शक्ति सभी को जोड़ करके हम कार्यों निरंतर कर रहे हैं।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT