देश के साबिका वजीर ए आजम ने तरह तह अच्छे कामों को अंजाम दिया लेकिन मौजूदा पीएम ने तो झूठ,और फेक न्यूज फैलाने के लिए आईटी सेल बनाई सबको गलियां दिलवाई,गोदी मीडिया ने उसे घर घर फैलाया

विशेष संवाददाता एवं ब्यूरो

हमारे देश के वजीर ए आजम की लिस्ट में सबसे अव्वल नंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का नाम लिया जाता है।
नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी, देश के सारे महत्पूर्ण संस्थान बनाए, कृषि, विज्ञान, तकनीक एवं औद्योगिक विकास का ढांचा तैयार किया।

उनके देहांत बाद देश के प्रधान मंत्री की बागडोर शास्त्री जी के हाथो में दी गई।लालबहादुर शास्त्री जी ने नेहरू जी के प्रयासों को आगे बढ़ाया, जय जवान- जय किसान को मजबूत किया। देश के लिए निस्वार्थ सेवा करते रहे। मगर देश पर कोई आंच आने नही दी। उनके आकस्मिक निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री की बागडोर एक करारी ,मजबूत और धैरशाली महिला इंदिरा गांधी जी की हाथ में दी गई

इंदिरा गांधी के रहते — हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, परमाणु शक्ति, पाकिस्तान के दो टुकड़े, कर बंगला देश की नीव डाली। बैंक एवं भूमि में सुधार के कार्यों को अंजाम दिया। उनकी हत्या के बाद

राजीव गांधी देश के प्रधान मंत्री बने उन्ही ने देश में– संचार क्रांति, तकनीकी क्रांति, पंचायती राज को जन्म दिया।

स्वर्गवासी राजीव गांधी जी की हत्या के बाद देश के प्रधान मंत्री के पद पर
नरसिंहा राव आसीन रहे। जिनके दौर में देश का- खूब – आर्थिक सुधार हुवा।

उनके बाद कांग्रेस की सत्ता में श्री मनमोहन सिंह जी प्रधान मंत्री के पद पर लगभग दस वर्षों तक कायम रहे- आर्थिक उदारवाद के मुख्य आर्टिटेक्ट, औद्योगिक विकास, आर्थिक प्रगति, आरटीआई, आरटीई, फूड सिक्योरिटी ,और उनके द्वारा देश का हित,और विकास के कई बड़े बड़े कामों को अंजाम दिया गया।

उनके बाद बीजेपी की सता के दौरान नरेंद्र मोदी को प्रधान मंत्री चुना गया।। उनके कार्यकाल के दौरान महज फेंक न्यूज़ फैलाने के लिये आईटी सेल बनाई और सबको गाली दिलवाई, हर दिन झूठ बोला और खरीदे हुए मीडिया से उसे घर-घर फैलाया गया। पिछले 10 साल में एक काम कायदे का न हुआ जो इनके जाने के बाद गिनाया जा सके। इनका गिनाने लायक काम ले-देकर एक ही है- जब देश के 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए, उसी दौरान अडानी ने 12 लाख करोड़ की संपत्ति बनाई।

देश के सारे नायक, सारे महापुरुष, सारे नेता अपने योगदान की वजह से जाने गए। उन्हें दुनिया और देश की जनता ने महान बताया, ये स्वनामधन्य हैं। मगर मोदी जी अपने आप में एक खुद ही महान बने हुए खुदकी राजनीति चमकाने का हुनर रखते है।

संवाद;पिनाकी मोरे

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT