अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, रविवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन, जिसमे भाजपा की गुंडागर्दी का हिसाब होगा ?

download – 2021-07-10T193127.486

रिपोर्टर:-
ब्लॉक प्रमुख नामांकन प्रक्रिया और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में हुई धांधली,
हिंसक घटनाओं के विरोध में आगामी 11 जुलाई समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी।

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इसका ऐलान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि इस प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

नामांकन प्रक्रिया में भाजपा ने मनमानी की है !

गत गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनज़र हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जनपदों में हिंसक घटनाएं घटी और सपा ने इन घटनाओं का जिम्मेदार भाजपा को ठहराया है।
सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा मनमानी और गुंडागर्दी पर उतारू है।
पार्टी के ऑफिशियल सोशल एकाउंट्स से कई पोस्ट भी वायरल किए गए जिसमें नामांकन प्रक्रिया में हिंसा और गुंडागर्दी की वीडियो शेयर की गई।

अखिलेश ने कहा- सबका हिसाब होगा वहीं इन घटनाओं पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का भी बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा ने खुलेआम अपने गुंडों को सड़कों पर छोड़ कर लोकतंत्र की हत्या की है।
उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में प्रशासन की भी संलिप्तता रही है।
जिन अधिकारियों ने ऐसा किया है, उन सब का हिसाब होगा!

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT