उड़ान युवा मंडल की स्लोगन प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने किया प्रतिभाग।

June 5, 2023 . by admin

नेहरू युवा केंद्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और हिंदी व अंग्रेजी भाषा में अपनी प्रविष्टि भेजी।

READ MORE

#ChooseLiFE: इन 75 सुझावों को अपनाकर आप भी मिशन लाइफ से जुड़ सकते है. यहां है सूची…

June 2, 2023 . by admin

20 वर्षीय युवा अमन कुमार वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

READ MORE

विकसित भारत के लिए एकता महत्वपूर्ण, अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से ले सीख।

May 30, 2023 . by admin

20 वर्षीय डॉ० अमन कुमार वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे है। नेहरू युवा केंद्र बागपत से संबद्ध ग्रामीण युवाओं की संस्था उड़ान युवा मंडल ट्यौढी की अध्यक्षता करते हुए अमन कुमार द्वारा विभिन्न कीर्तिमान स्थापित किए गए

READ MORE

बेमिसाल बागपत: 20 वर्षीय अमन ने हासिल की डॉक्टरेट की मानद उपाधि।

May 28, 2023 . by admin

युवा शक्ति के आदर्श प्रतीक बने बागपत के अमन कुमार, सामाजिक बदलाव को लेकर कृतसंकल्पित है जिसके लिए उनको अबाइड यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय मान्यता देकर डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

READ MORE

Baghpat News: मिशन लाइफ से जुड़ प्रो प्लेनेट पीपल बन रहे बागपत के युवा।

May 24, 2023 . by admin

वर्तमान में उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार, सामाजिक कार्य विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे है। उनकी तकनीक से नवाचार और सामाजिक बदलाव की शुरुआत वर्ष 2022 में जुलाई माह में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप लॉन्च करने से हुई जिसने 3 लाख से अधिक लोगों की कांवड़ यात्रा आसान बनाई थी। वहीं हाल ही में नगर निकाय निर्वाचन के दौरान 25,000 से अधिक मतदाताओं को एक क्लिक में बूथ तक पहुंचाकर ई गवर्नेंस का मॉडल बने निर्वाचन एप को भी जिलाधिकारी राज कमल यादव के नेतृत्व में अमन द्वारा जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के साथ मिलकर तैयार किया गया था।

READ MORE

उड़ान युवा मंडल ने प्रौद्योगिकी क्विज के 25 विजेताओं को जारी किए डिजिटल प्रमाण पत्र।

May 17, 2023 . by admin

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 लोग पूर्ण स्कोर प्राप्त कर विजेता बने जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर घोषित किए गए है।

READ MORE

सजल बागपत क्विज में 225 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग।

May 3, 2023 . by admin

उड़ान युवा मंडल ट्यौढी ने सजल बागपत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जानिए सजल बागपत अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता लॉन्च की जिसके माध्यम से लोगों को अभियान के उद्देश्य एवं अहमियत के विषय में जागरूक किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी में पहले ही दिन 225 लोगों ने प्रतिभाग किया और 49 लोगों ने पूर्ण स्कोर प्राप्त किए जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है।

READ MORE

बागपत: राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक करेंगे अमन कुमार को सम्मानित।

April 26, 2023 . by admin

अमन कुमार ने बताया कि राजभाषा विभाग द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है जिसमें वह उड़ान युवा मंडल और नराकास बागपत के संयुक्त तत्वाधान में वर्षपर्यंत हिंदी भाषा संबंधी प्रश्नोत्तरी एवं लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे और मासिक पत्रिका वंदे भारत को भी लॉन्च करेंगे। साथ ही कहा कि अंग्रेजी एवं अन्य भाषाएं हमें सीमाएं लांघने में सहायक हो सकती है लेकिन नवाचार और मौलिकता हिंदी में ही है इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि हम हिंदी का हर स्तर पर प्रतिनिधित्व कर गर्व करे।

READ MORE

नागरिकों में कर्तव्य की भावना के विकास से बढ़ती आबादी की समस्या अब बनेगी विकसित भारत की प्रेरक शक्ति: अमन कुमार।

April 24, 2023 . by admin

अमन कुमार, उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के फाउंडर है। उड़ान युवा मंडल के अंतर्गत अमन, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों के विषय में जागृति पैदा करने के साथ साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वन में भी अग्रणी है। उनके विचार एवं प्रयासों को विभिन्न संस्थाओं ने सराहा है और उनको शिक्षा रत्न, यंग ट्रांसफॉर्मर्स, रिस्पॉन्सिबल सिटीजन सहित विभिन्न उपाधियों से नवाजा है। हाल ही में टेक्नोलॉजी के माध्यम से सामाजिक बदलाव के उनके प्रयासों के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 ने मात्र 18 महीनों में 70 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

READ MORE