Baghpat News: मिशन लाइफ से जुड़ प्रो प्लेनेट पीपल बन रहे बागपत के युवा।

May 24, 2023 . by admin

वर्तमान में उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार, सामाजिक कार्य विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे है। उनकी तकनीक से नवाचार और सामाजिक बदलाव की शुरुआत वर्ष 2022 में जुलाई माह में जिला प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप लॉन्च करने से हुई जिसने 3 लाख से अधिक लोगों की कांवड़ यात्रा आसान बनाई थी। वहीं हाल ही में नगर निकाय निर्वाचन के दौरान 25,000 से अधिक मतदाताओं को एक क्लिक में बूथ तक पहुंचाकर ई गवर्नेंस का मॉडल बने निर्वाचन एप को भी जिलाधिकारी राज कमल यादव के नेतृत्व में अमन द्वारा जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के साथ मिलकर तैयार किया गया था।

READ MORE

बागपत: जिला प्रशासन ने 24 घंटों में शून्य लागत से बनाया अनोखा एप, एक क्लिक में मतदाताओं को मिलेगी बूथ लोकेशन..

May 9, 2023 . by admin

नेहरू युवा केन्द्र बागपत के जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी और युवा स्वयंसेवक अमन कुमार द्वारा सूचना संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित नगर निकाय निर्वाचन एप तैयार किया गया है।

READ MORE

सजल बागपत क्विज में 225 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग।

May 3, 2023 . by admin

उड़ान युवा मंडल ट्यौढी ने सजल बागपत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर जानिए सजल बागपत अभियान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता लॉन्च की जिसके माध्यम से लोगों को अभियान के उद्देश्य एवं अहमियत के विषय में जागरूक किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी में पहले ही दिन 225 लोगों ने प्रतिभाग किया और 49 लोगों ने पूर्ण स्कोर प्राप्त किए जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है।

READ MORE

नागरिकों में कर्तव्य की भावना के विकास से बढ़ती आबादी की समस्या अब बनेगी विकसित भारत की प्रेरक शक्ति: अमन कुमार।

April 24, 2023 . by admin

अमन कुमार, उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के फाउंडर है। उड़ान युवा मंडल के अंतर्गत अमन, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों के विषय में जागृति पैदा करने के साथ साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वन में भी अग्रणी है। उनके विचार एवं प्रयासों को विभिन्न संस्थाओं ने सराहा है और उनको शिक्षा रत्न, यंग ट्रांसफॉर्मर्स, रिस्पॉन्सिबल सिटीजन सहित विभिन्न उपाधियों से नवाजा है। हाल ही में टेक्नोलॉजी के माध्यम से सामाजिक बदलाव के उनके प्रयासों के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 ने मात्र 18 महीनों में 70 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

READ MORE