उड़ान यूथ क्लब ने आईसीटी टूल्स का प्रयोग कर मनाया विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।

बागपत, उत्तर प्रदेश। नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर इंटरनेट मीडिया आधारित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर जन जागरूकता को बढ़ावा दिया गया जिसमें लगभग तीन हजार लोगों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

उड़ान की विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी।
उड़ान की विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी।

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर उड़ान यूथ क्लब द्वारा डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 55 देशों से हर आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग के प्रकृति मां के प्रति पोस्टकार्ड लिखकर आभार प्रकट किया। उड़ान यूथ क्लब द्वारा 590 प्रविष्टियों में से 345 उत्कृष्ट पोस्टकार्ड का चयन कर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया गया। वहीं मलेशिया के केनिंगौ वोकेशनल कॉलेज द्वारा पोस्टकार्ड लेखन कार्यक्रम के स्थानीय संस्करण का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने प्रतिभाग कर पोस्टकार्ड डिजाइन किए और अपनी कक्षा में उनकी प्रस्तुति दी। साथ ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनाई कंपोजिट में भी अध्यापिका स्वीटी सिंह के समन्वय से पोस्टकार्ड लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गहन समझ विकसित की।

मलेशिया के केनिंगौ वोकेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए पोस्टकार्ड
मलेशिया के केनिंगौ वोकेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए पोस्टकार्ड

इसके अतिरिक्त उड़ान यूथ क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तर की जागरूकता प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें 2261 लोगों ने प्रतिभाग किया और 1500 लोगों ने पूर्ण अंक हासिल कर प्रमाण पत्र पाया। वहीं ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में 352 लोगों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इंटरनेट मीडिया पर साझा कर प्रतिबद्धता जताई। उड़ान यूथ क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के संकलित फोटो पोस्टर एवं वीडियो मैसेज को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में मेरा युवा भारत प्लेटफार्म, कॉन्टेस्ट 360 सहित लगभग 30 संस्थानों का योगदान रहा। कार्यक्रम की संकलित रिपोर्ट को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ साझा किया जायेगा।

उड़ान यूथ क्लब अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि तकनीक से सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में असीम संभावनाएं निहित है जिसके लिए उड़ान यूथ क्लब निरंतर कार्य कर रहा है। उड़ान द्वारा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर भी इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार
उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार
SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT