इस देश की ग्रीन क्लाइमी इनिशिएटीव ने संयम सिंह को नियुक्त किया अपना कंट्री कोऑर्डिनेटर

बड़ौत
विशेष संवाददाता

बांग्लादेश की ग्रीन क्लाइमेट इनिशिएटिव ने संयम सिंह को नियुक्त किया अपना कंट्री कोऑर्डिनेटर

बड़ौत। बागपत जिले के बड़ौत निवासी 23 वर्षीय युवा संयम सिंह को बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रीन क्लाइमेट इनिशिएटिव ने भारत के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में नियुक्त किया। वर्तमान में संयम नेहरू युवा केन्द्र बागपत के साथ मिलकर युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं, साथ ही में संयम सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत से विधि मे स्नातक कर रहे हैं।

बता दे कि समस्त परिवार जन ने संयम को कंट्री कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर ढेर सारी बधाइयां दी। संयम ने सभी का आभार जताया। दुनिया भर से चुने गए प्रतिभागियों में शामिल होकर संयम ने अपना एक विशेष स्थान बनाया, संयम ने जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश का भी मान बढ़ाया। संयम उन व्यक्तियों में से हैं, जिन्हे विस्तृत आवेदन प्रक्रिया के बाद चुना गया।

गौर तलब हो कि भारतीय कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त होने के बाद संयम युवाओं को पर्यावरण सुधार के लिए प्रेरित करेंगे। संयम ने बताया कि ग्रीन क्लाइमेट इनिशिएटिव के कंट्री कोऑर्डिनेटर के रूप में उनका उद्देश्य पर्यावरण के संदर्भ में युवाओं को कार्यवाही करने और अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने का होगा।

संयम मेरा भारत महान फाऊंडेशन के प्रेसिडेंट भी हैं। जो की एक ऐसी संस्था है जो सभी के सुधार और सभी को साथ लेकर चलने, सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। संयम ने बताया के वह आपने देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, और उसके लिए जितना संयम से बन पड़ता है संयम उतना संभव प्रयास करते हैं।

साभार: अमन कुमार

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT