गरीबों का खजाना सत्ता की खनक, सीएम शिवराज से भी कितनी धनवान है उनकी पत्नी साधना? जानिए !

Shivraj-Chauhan

भोपाल :- गरीबों का खजाना और सत्ता की खनक के मालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एफिडेविट में अपनी आय-व्यय का ब्यौरा दिया है।

उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए है।

साधना सिंह की संपत्ति शिवराज सिंह से दोगुनी है।वहीं, पांच साल में उनकी संपत्ति में सवा चार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
2013 में उनके पास 6 करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति थी।

संपत्ति का ब्यौरा:- कैश- शिवराज सिंह चौहान – 45 हजार रु., साधना सिंह – 40 हजार।
बैंक एकाउंट का ब्यौरा:- शिवराज सिंह चौहान – एसबीआई, विदिशा – 8,36,819
एसबीआई, भोपाल – 5,79,423
जिला सहकारी बैंक, भोपाल – 6,10,532
साधना सिंह – एसबीआई, विदिशा – 9,47,374
पीएनबी, भोपाल – 1,72,392
वाहन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास वाहन नहीं है।

जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम से डेढ़ लाख की एक एंबेसडर है।
शिवराज सिंह चौहान के पास अन्य सामान- एक रिवॉल्वर – 5,500 रुपए, घेरलू सामान – 2,50,000 रुपए
जमीन का विवरण:- शिवराज सिंह चौहान: 77 लाख रुपए।
उनके पास जैत में 20 एकड़, बैस में साढ़े तीन एकड़ और डोलखेड़ी में ढाई एकड़ भूमि है।

साधना सिंह: तीन करोड़ 32 लाख रुपए की जमीन। उनके नाम से विदिशा में 32 एकड़ जमीन है।
आवासीय:- शिवराज सिंह चौहान: विदिशा में मकान है।साधना सिंह: अरोरा कॉलोनी में फ्लैट है।
कुल संपत्ति का ब्यौरा: शिवराज सिंह चौहान : तीन करोड़ 15 लाख 70 हजार 274 रुपए।
साधना सिंह : सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए गाड़ियों की शौकीन साधना सिंह के पास अनेकों वीआईपी गाड़ियां हैं!

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT