जाने क्या कहता है, दिन-रविवार,दिनांक 1 अगस्त 2021 का राशिफल?

download – 2021-08-01T223250.637

रिपोर्टर:-

🐏 मेष: आज कार्यक्षेत्र में काम करने का जोश और जज्बा आप में गजब का रहेगा।
सहकर्मियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा।
परंतु किसी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं.
उपाय: माथे पर लाल चंदन लगाएं।
🐄 वृष: उच्च शिक्षण से संबंधित योग्य जानकारी आपको प्राप्त होगी, जिसके कारण निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा।
महत्वपूर्ण बातों में पार्टनर समझदारी दिखाएंगे और उनकी क्षमता के अनुसार आपके कार्यों को बांटने की कोशिश भी करेंगे।
👫 मिथुन: आज युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ असंतुष्टि महसूस करेंगे।
अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
ख्याली दुनिया से बाहर निकले. बहुत अधिक सोच विचार करने से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।
🦀 कर्क: आज महिला वर्ग अपने व्यवसाय अथवा जॉब को लेकर जागरूक रहेंगी।
इस समय कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।
सिर्फ अपने सहयोगियों और कर्मचारियों से व्यवहार करते समय धैर्य और संयम रखें।
🦁 सिंह: आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज कुछ समय अपने लिए भी व्यतीत करें।
इससे आप दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे. इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है।
उसका भरपूर सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है।
💁‍♀ कन्या: अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें. व्यर्थ की बातें तथा मामलों में अपना समय नष्ट ना करें।
इस समय वर्तमान वातावरण की वजह से नेगेटिविटी अपने ऊपर हावी ना होने दें. किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें।
⚖ तुला: आज व्यावसायिक कामों में रुकावटें आएंगी. धैर्य और गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
उचित समय आने पर समस्याएं हल भी हो जाएंगी. इस समय महत्वपूर्ण कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें।
🦂 वृश्चिक: आज मशीनरी, कारखाने से संबंधित कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।
ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय तुरंत उस पर काम करना शुरू कर दें।
आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन अथवा उधारी ना करें. ऑफिस में कार्यभार अत्यधिक रहेगा।
🏹 धनु: आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है. इसलिए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करें।
घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी. आर्थिक हालात पहले से बेहतर होंगे।
🐊 मकर: आज इस समय कामकाज को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है।
साझेदारी के विषय में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा।
युवा वर्ग को नौकरी के लिए कंपनियों से कोई नियुक्ति पत्र मिल सकता है।
🏮 कुंभ: आप किसी भी व्यावसायिक काम को निकलवाने में सफल रहेंगे. परंतु उधारी संबंधी लेन-देन ना करें क्योंकि वापस आने की संभावना कम है।
टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है।
नौकरीपेशा लोग कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।
🐋 मीन: आज आपकी व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी।
इस समय कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है।
कोई बाहरी व्यक्ति आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य करने की प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT