दिन-शुक्रवार,दिनांक 23 अप्रैल 2021 का राशि फल , किसी मित्र की मदद से नए कार्य में सफलता का योग !

images – 2021-04-23T225838.822

रिपोर्टर:-

🐏 मेष: आज किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा।
किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी।
🐄 वृषभ: आज किसी मित्र की मदद से पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी।
आपकी दिनचर्या तथा विचार शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
इस समय किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
👫 मिथुन: आज अपने व्यक्तिगत मामलों का किसी के समक्ष खुलासा ना करें।
किसी भी कार्य को सीक्रेट रूप से करने से आपको आशातीत सफलता भी मिलेगी।
आपकी कोई सकारात्मक गतिविधि लोगों के सामने आने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
🦀 कर्क: आज घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
आप अपनी व्यवहार कुशलता तथा सूझबूझ द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे।
घर के सदस्यों को ऑनलाइन शॉपिंग कराने में खुशी महसूस होगी।
🦁 सिंह: आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को प्रबल कर रही हैं।
संतान के करियर से संबंधित किसी समस्या का भी हल जरूर निकलेगा।
आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।
🙋‍♀️ कन्या: आज किसी समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको सुकून देगा।
किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा।
रुका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है।
⚖️ तुला: आज अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे।
परंतु अपने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने से प्रसन्नता और सुकून रहेगा।
इस समय निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा। घर में किसी संबंधी का आगमन भी होगा।
🦂 वृश्चिक: आज इस समय उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
प्रभावशाली लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे।
कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
🏹 धनु: आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता देगा।
नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
🐊 मकर: आज रोजमर्रा की व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों के लिए अवश्य निकालें।
इससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
कोई भी दिक्कत आने पर आप येन-केन प्रकारेण अपना काम निकालने में भी सक्षम रहेंगे।
🏮 कुंभ: आज परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा।
महिलाओं के लिए आज का दिन खासतौर पर शुभ रहेगा।
तथा वे हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस के साथ करेंगे।
🐋मीन: आज अति व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार तथा संबंधियों के लिए समय निकालना आपसी संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT