बदमाशो की हैवानियत तो देखिए यूपी की लड़की को जबरन घर में घुसकर उठा ले गए और बिहार ले जाकर टेन के ट्रेक पर फेक दिया,घटना से फैली सनसनी

सिवान
एमडी डिजिटल न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया
ब्यूरो

लड़की को यूपी से उठाया..बिहार में ट्रैक पर मिला शव:सीवान में मां बोली- छेड़खानी करते थे, केस किया तो बदमाशों ने मार डाला।

सीवान में एक युवती (21) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। लड़की यूपी की थी। मृतका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बेटी से कुछ मनचलों ने छेड़खानी और मारपीट की थी। उनके खिलाफ केस दर्ज कराया।

बताते है कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में गुरुवार (31 अगस्त) को पेश होने का नोटिस जारी हुआ था। एक दिन बाद ही आरोपियों ने शुक्रवार (1 सितंबर) को बेटी को घर से उठा लिया। फिर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। युवती का शव सीवान-गोरखपुर मुख्य रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया ढाला के पास मिला। युवती उत्तर प्रदेश के देवरिया के बनकटा थाना अंतर्गत भटवलिया गांव निवासी है। जो घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर है

4 महीने पहले की थी छेड़खानी और मारपीट

मृतका की मां मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ मनचलों ने मई महीने में युवती और उसकी छोटी बहन के साथ छेड़खानी की थी। जब इन दोनों ने इसका विरोध किया तो दोनों के साथ मारपीट भी की थी। इस मामले को लेकर बनकटा थाने में मुन्नी देवी ने आवेदन दिया था।इसमें गांव के ही विजय कुमार(38) उसके बेटे सतीश कुमार(18), विजय के पिता बेचू प्रसाद(60), पड़ोसी जवाहर लाल(40), रानू कुमार(25), चंदन कुमार(18) और अभय राज(30) को आरोपी बताते हुए केस दर्ज करवाया गया था।

लड़की को जबरन घर से उठाकर ले गए, बाहर से लगा दिया ताला

मृतका के भाई कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार (1 सितंबर) की अल सुबह सभी लोग घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 4 बजे सभी बदमाश आरोपियों ने घर में घुसकर बहन को घर से बाहर ले गए। घर में मेन गेट पर बाहर से ताला लगा दिया।परिजन जब सुबह जागे तो देखा कि उनकी बेटी गायब है। काफी खोजबीन की जब तक उन्हें जानकारी मिली। फिर एक शव नरहीया ढाला के पास पड़ा मिला। जाकर देखा तो बहन की लाश पड़ी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

सूचना पर पहुंची मैरवा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत मैरवा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया – पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह जानकारी लगेगी कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है या हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। बनकटा थाना में पहले से ही प्राथमिक दर्ज है। बनकटा थाना की भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
साभार: डी आलम

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT