महिला विंग प्रभारी सुनीता सोमकुवर ने किया उमरवाड़ा संगठन का विस्तार

तकीम अहमद संवाददाता

सुनीता सोमकुवर महिला विंग प्रभारी ने अमरवाड़ा में किया संगठन का विस्तार

नकुल नाथ यूथ फोर्स महिला विंग प्रभारी सुनीता सोमकुवर द्वारा अमरवाड़ा ग्राम पिपरियाराज गुरु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुल नाथ जिला अध्यक्ष संजय पुनहार की अनुशंसा पर महिला विंग प्रभारी सुनीता सोमकुवर द्वारा अमरवाड़ा ग्राम पिपरिया राजगुरु में बैठक का आयोजन किया।

जिसमें महाकौशल समन्वयक एडवोकेट संतोष प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी वर्मा एवं संध्या बंदे बार उपस्थित थे। तथा ग्राम पिपरिया राज गुरु मे अमरवाड़ा विधान सभा क्षेत्र की महिलाओं ने हजारों की तादाद में महिलाएं उपस्थित थी। महिलाओं की पेयजल समस्या रोजगार से संबंधित समस्याओं को एवं नाली बिजली की समस्या का समाधान किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की निंदा करते हुए महिलाओं ने कहा मामा बहन तो बना लेते हैं सिर्फ चुनाव के समय और हमारे ग्राम में काम कुछ भी नहीं करते जिससे हमारे हर एक काम मे दिक्कत जाती हैं जिस कारण महिलाओं में आक्रोश बहुत अधिक देखा गया।

SHARE THIS

RELATED ARTICLES

LEAVE COMMENT