हम फाउंडेशन द्वारा मनाया गया महिला दिवस जिसमें सुंदरकांड पाठ के अलावा प्रश्नोत्तरी का भी हुआ आयोजन
जनार्देव
संवाददाता
हम फाउंडेशन संस्कृति शाखा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सुंदरकांड पाठ और रामायण आधारित,; प्रश्नोत्तरी का आयोजन
जुन्नारदेव। सांस्कृतिक, सामाजिक व सामानता को समर्पित हम फाउंडेशन की महिला संस्कृति शाखा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। हम फाउंडेशन की इस महिला इकाई के द्वारा नगर के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर सर्वप्रथम श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। तत्पश्चात भारतीय संस्कृति के अनुरूप श्रीरामायण पर आधारित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया।
यहां पर विजेताओं को तत्काल ही उपहार से पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हम फाउंडेशन की महिला संस्कृति शाखा की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में देश में महिला सशक्तिकरण के नए दौर की नई उपलब्धियां का उल्लेख किया।
देश में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले मिल रहे अनुपातिक समान अधिकार की वकालत करते हुए उन्होंने देश में महिलाओं के नए युग के श्रीगणेश की बात भी कहीं। इस दौरान हम फाउंडेशन महिला संस्कृति की संयोजिका शची शुक्ला, वर्षा मिगलानी, सपना अमूल्ये, रीता झाम, सरिता नागले, आशा सोनारे, प्रियंका अग्रवाल, दीक्षा जायसवाल, हर्षा सदारंग तथा अन्य समस्त मातृशक्तिया उपस्थित थी।
संवाद=मनोज डोंगरे जिला ब्यूरो